लातूर में गुंबद-ए-ख़ज़रा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन


लातूर शहर के अंजली नगर क्षेत्र में मदरसा-ऐ-दारुल उलूम हसनात दिनियात यह पर। गुंबद-ए-ख़ज़रा कॉन्फ्रेंस एवं जश्न-ए-दस्तारबंदी का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 24 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुफ्ती-ए-इस्लाम, ख़तीब-ए-नौजवान, अल्लामा व मौलाना कमालुद्दीन लखनवी साहब (क़िब्ला), लखनऊ (उ.प्र.) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

साथ ही इस कॉन्फ्रेंस में हज़रत अल्लामा व मौलाना आसिफ मुजतबा अस्सकाफ़ी साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी जो दारुल उलूम हसनात दिनियात के मुख्याध्यापक/प्रिंसीपल है। इस कार्यक्रम में दारुल उलूम हसनात दिनियात के उलमा-ए-किराम भी शामिल होंगे। यह धार्मिक कार्यक्रम मदरसा-ऐ-दारुल उलूम हसनात दिनियात, अंजली नगर, लातूर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों और धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह का माहौल है।                                                          
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पवित्र आयोजन का लाभउठाएं।
लातूर में गुंबद-ए-ख़ज़रा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन लातूर में गुंबद-ए-ख़ज़रा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी का भव्य आयोजन Reviewed by Files on जानेवारी २२, २०२६ Rating: 5

Blogger द्वारे प्रायोजित.